शिक्षा रत्न विजय शंकर यादव के निधन से शिक्षा जगत के एक युग का अंत

मऊ। लिटिल फ्लावर ग्रुप आफ स्कूल के संस्थापक मऊ में शिक्षा की अलख जगाने वाले विजय शंकर यादव का बुधवार को तड़के निधन हो गया। बताया जाता है की विजय शंकर यादव शिक्षा रत्न से सम्मानित थे और उन्होंने मऊ जनपद में शिक्षा को आगे ले जाने के लिए विविध प्रयास किए। श्री यादव का हमेशा यह प्रयास रहा की युवा पीढ़ी अधिक से अधिक शिक्षित हो देश के उच्च पदों पर पहुंच कर जनपद का नाम रोशन करे। श्री यादव शिक्षा को लेकर इतने गंभीर थे की कोई बच्चा पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।वही विजय शंकर यादव के निधन से शिक्षा जगत के एक युग का अंत हो गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

