इन्वेस्टर्स से नियमित संवाद कर निवेशो को धरातल पर उतारने के साथ ही समस्याओं का समाधान करें अधिकारी -प्रभारी मंत्री*

*माननीय प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न।*
*सदस्यों द्वारा उठाए गए समस्याओं का अगली बैठक के पूर्व निस्तारण के दिए निर्देश।*
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर जी (श्रम एवं सेवायोजन विभाग) ने जनपद स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न की।
बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में लक्ष्य के सापेक्ष 235%, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 99%, एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण मार्जिन मनी योजना के लक्ष्य के सापेक्ष 157% की प्राप्ति हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 525 लाभार्थियों का भी चयन हो चुका है। शीघ्र ही उनका प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा के नाला एवं पानी निकासी के संबंध में चर्चा के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें बजट का प्रावधान हो चुका है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। सहादतपुरा में ही विद्युत तार के सैग ढीला होने एवं ताजोपुर में विद्युत ट्रिपिंग की समस्या के चर्चा के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी ने अधीक्षण अभियंता को कार्यदाई संस्थाओं को तत्काल प्रारंभ कार्य प्रारंभ कर समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा। ट्रिपिंग की समस्या के समाधान हेतु उन्होंने एक निर्धारित समय के अंदर ही बिजली संबंधी सुधारों को करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि मऊ जनपद में इन्वेस्टर्स ने आशा से ज्यादा निवेश किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन्वेस्टर्स से लगातार संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए, जिससे जनपद के लिए प्राप्त निवेशो को धरातल पर उतारने में सहूलियत रहे। उन्होंने पिछली बैठकों में उद्योग बंधु के सदस्यों द्वारा उठाए गए समस्याओं का निस्तारण अगली बैठक से पूर्व ही कर लेने को कहा, जिससे उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।उन्होंने वहां उपस्थित उद्योग बंधु के सदस्यों को भी आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर जनपद स्तर से समस्या का समाधान नहीं होता तो मुझे लिखित रूप से अवश्य सूचित करें। मैं उसका समाधान अवश्य कराऊंगा। माननीय मंत्री जी ने कहा कि कि सरकार उद्यम से संबंधित नियमों में शिथिलता ला रही है। अब उद्योगों के विकास हेतु सरकार पूरा प्रयास कर रही है। किसी भी उद्यमी को किसी भी प्रकार का के समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार का पूरा प्रयास है कि प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाते हुए अपने प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाएं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार,पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं उद्योग बंधु के सदस्य उपस्थित थे।

