महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली शिव बारात

मऊ। महाशिवरात्री के पावन अवसर पर नगर के शीतला माता मन्दिर से शिव बारात गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। जो नगर के मिर्जाहादीपुरा, संस्कृत पाठशला,सदर चौक, बाल निकेतन, आजमगढ़ मोड़ होते हुए वापस शीतला मन्दिर पहुँची शिव बारात के साथ बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवान भोले नाथ के बारात में नाचते गाते चल रहे थे। शिव बारात में भगवान शिव की आकर्षक झांकी देखने को मिली जगह-जगह शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी। बड़ी संख्या में महिलाओ ने भी शिव बारात का भव्य स्वागत किया। शिव बारात के नगर भ्रमण को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी। बड़ी संख्या में शिव बारात के आगे और पीछे पुलिसकर्मी लगाये गये थे। जिस रास्ते से शिव बारात को गुजरना था उन रास्तों को अन्य वाहनों के आने और जाने पर रोक लगा दी गयी थी।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

