19 फरवरी से होगा खिलाड़िओ का पंजीकरण

-----जनपद मऊ के लिए शारदा नारायण अस्पताल से मिलेगा फॉर्म--------
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन आगामी वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 के लिए खिलाड़िओ के पंजीकरण की तिथि 19 फरवरी 2023 घोषित की गयी है। प्रेस वार्ता में ये जानकारी मऊ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने दी। ग़ाज़ीपुर मंडल के लिए सभी फॉर्मेट बालक/ बालिका ( अंडर-14 ,अंडर-16 , अंडर 19 , अंडर 24 , तथा ओपन )के ट्रायल पंजीकरण के लिए शारदा नारायण अस्पताल के काउंटर न० 6 से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ( संपर्क- 9517123486 ,6386636078 -हामिद )आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित 400/- शुल्क के साथ पंजीकरण करा सकते है। जनपद के खिलाड़िओ एवं उनके अभिभावक से अपील है की समय रहते स्वंय की सुविधानुसार उपरोक्त निर्धारित स्थान से होने शैक्षिक प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड की छायाप्रति सहित से निर्धारित पंजीकरण जमा कर फॉर्म साफ़ एवं स्पष्ट अक्षरों में भर कर जमा कर दे एवं रसीद प्राप्त कर ले। अधूरे एवं अस्पष्ट भरे गए आवेदन पत्र निरस्त किये जा सकते है। यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार ही आयोजित किया जायेगा। ट्रायल के तिथिओ की सुचना यूपीसीए से प्राप्त होने के उपरांत मोबाइल व समाचार विज्ञप्ति के माध्यम से सभी प्रतिभागिओ को समय रहते भेज दी जाएगी। किसी बभी असुविधा होने की दशा में में मोबाइल न 8112529953 / 783934933 पर संपर्क कर सकते है।

