प्रकाश हॉस्पिटल में पदम श्री अशोक भगत ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित





 

मऊ। मंगलवार को प्रकाश हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के सभागार में प्रकाश ब्लड बैंक सेंटर द्वारा रक्त दाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पदम श्री अशोक भगत जी उपस्थित रहे इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित दानदाताओं को भगत जी ने प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि आप सभी इस पुण्य कार्य में लगे हैं मैं आप सभी का सम्मान करता हूं सेवा ही सबसे बड़ा हवन कुंड है उस कुंड में आप सभी ने जो आहुति दी है आप सभी बधाई के पात्र हैं इस अवसर पर उन्होंने संस्थापक चेयरमैन प्रकाश चंद्र जी को बधाई दी और कहा कि सवाल यह नहीं है कि अस्पताल प्राइवेट है या सरकारी महत्वपूर्ण यह है कि मौके पर कौन लोग आपके काम आ रहे हैं जो व्यक्ति आपके समय पर काम आए वही आपके लिए साक्षात भगवान है। कोरोना कॉल में इस हॉस्पिटल ने भी सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। डॉक्टर मनीष राय ने पदम श्री अशोक भगत को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आज आप जैसे महापुरुष का आशीर्वाद मिलने से पूरा हॉस्पिटल परिवार गौरवान्वित है इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श जेपी राय पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मुन्ना दुबे चुन्नू सिंह अंजनी सिंह संजय पांडे डिंपल जायसवाल सर्वेश राय ब्लॉक प्रमुख शिवजी राय आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिलाधिकारी ने दिया बिजली विभाग को राजस्व बढ़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को।* >>