जेल में बंद दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री और मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा।





दिल्ली। आबकारी घोटालें में गिरफ्तार दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया साथ ही मनी लाॅन्ड्रिंग केस में 

जेल में बंद सत्येन्द्र जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनीष सिसोदिया को मिले मंत्रालत्र का प्रभार अन्य मंत्री को दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता 

सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जल्द ही दो नये मंत्री बनाये लाएंगे। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार किया था और पांच दिन की रिमांड 

पाने में सफल हो गयी थी। सीबीआई की कार्यवाही के खिलाफ मनीष सिसोदिया मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे लकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नही मिली। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा की मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नही कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का रूख करें। उन्होंने कहा कि आप को जमानत के लिए कई 

विकल्प खुले हुए है। आप को दिल्ली हाई कोर्ट जाना चाहिए। इस मामले में हम कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते। वही सुत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी इस 

मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को।*
जानें क्यों चित्रकूट की डिप्टी जेलर को भेजा गया जेल। >>