अकबरपुर ग्राम प्रधान उपचुनाव में निर्वाचित हुई किरण देवी






  रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अकबरपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार की विगत महीने में हुई दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिससे ग्राम सभा अकबरपुर में प्रधान का पद खाली चल रहा था । जिसको देखते हुये शनिवार को जिला अधिकारी मऊ श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और जिला पंचायत राज अधिकारी मऊ के आदेश पर सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की खुली बैठक हुई । जिसमें 2 प्रत्याशी किरण देवी और महादेई  देवी ने नामांकन कर चुनाव लड़ा । जिसमें किरण देवी के पक्ष में किरण देवी सहित 10 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ और वही महादेवी देवी के पक्ष में महादेवी सहित तीन सदस्यों का समर्थन मिला । इस तरह किरण देवी पत्नी राम दुलारे विजयी रही और उन्हें प्रधान घोषित किया गया । इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत रानीपुर सुरेंद्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी भरत प्रसाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना नंदलाल, कोतवाली मुहम्मदाबाद की पुलिस फोर्स,  थानाध्यक्ष रानीपुर विनोद कुमार सोनकर मय फोर्स,  थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विनोद तिवारी मय फोर्स,  चौकी इंचार्ज काझा अशोक शुक्ला, पुलिस लाइन की पुलिस फोर्स और निर्वाचित सदस्य आदि लोग मौजूद रहे ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा नेता ने वितरण कि राहत सामग्री
मऊ। ट्रेन से कट कर युवक की मौत >>