मऊ। ट्रेन से कट कर युवक की मौत





मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगंढ हाल्ट के समीप रविवार की सुबह ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षिय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव निवासी संजय राम पुत्र  रामपत 40 वर्ष अपने गांव में ही रहकर मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार सुबह एक मालगाड़ी आजमगढ़ की तरफ जा रही थी जैसे ही मालगाड़ी पलिगंढ हांंल्ट के समीप पहुंची उसी समय ट्रैक पार करते समय संजय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मालगाड़ी से कटकर उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को आस पास से गुजर रहे लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अकबरपुर ग्राम प्रधान उपचुनाव में निर्वाचित हुई किरण देवी
मऊ।देर रात पुलिस अधीक्षक ने किस थाना क्षेत्र का किये निरीक्षण >>