पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर दूधनाथ यादव का भव्य स्वागत

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा दूधनाथ यादव को मऊ जनपद का दोबारा जिलाध्यक्ष बनाएं जाने पर पूर्व मंत्री और विधायक राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल, माला और बुके देकर स्वागत किया।
कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। कहाकि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे में बूथ कमेटियों का यथाशीघ्र गठन करना बड़ी जिम्मेदारी है। कहाकि कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनावी तैयारी में लग जाये ताकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तानाशाही सत्ता का पुरजोर जवाब दिया जा सके।
कहाकि आज देश गंभीर दौर से गुजर रहा है । लोकतंन्त्र में विपक्ष की आवाज को सत्ता के नशे में चूर होकर कुचला जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने कहाकि आज आज विपक्ष के नेताओं को षणयंत्र के माध्यम से डराया धमकाया जा रहा है ताकि प्रधानमंत्री अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा सके। कहाकि यह देश की परंपरा रही है कि कभी भी अहंकारी ताकते देश का कुशल नेतृत्व नहीं कर सकी है। आने वाले चुनाव में बीजेपी के इस अहंकार को जनता जरूर जवाब देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार ने कहाकि राष्ट्रीय नेतृत्व ने दोबारा दूधनाथ यादव पर विश्वास करके जनपद का मान बढ़ाया है। कहाकि आज देश महंगाई, भष्ट्राचार और बेरोजगारी के दंश से जूझ रहा है। ऐसे में यह चिंतन करने का विषय है कि देश साम्प्रदायिक ताकतों से कैसे बचेगा। राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि जिले का कार्यकर्ता आज दूधनाथ यादव को दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर खुश हैं। कहाकि निर्विवाद और निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया है वह काफी सराहनीय है। इससे आने वाले समय में पार्टी को काफी लाभ पहुंचेगा।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामहरी चौहान पूर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल, निवर्तमान चेयरमैन तैयब पालकी, आद्यशंकर यादव, पूर्व प्रदेश सचिव नन्हकू राजभर, आबिद अख्तर, पूर्व बेसिक अधिकारी शिवचन्द राम, वीरेंद्र यादव लोहिया, दिनेश यादव गुड्डू, राजेन्द्र यादव,डॉ जयप्रकाश यादव, डॉ ओमप्रकाश यादव, वीरेंद्र चौहान, पंकज उपाध्याय, राजेश यादव,लालधर यादव, शोभा श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव, सीता राम यादव, मुख्तार हुसैन, अब्दुस सलाम, शहनवाज़ आलम, गौरव पाण्डेय, राहुल निषाद, अशोक यादव, महेंदर चौहान, रामधनी चौहान, रामासरे यादव, सुबास यदुवंशी , धर्मेंद्र यादव बिहारी,अखण्ड प्रकाश पाण्डेय, उमाकांत यादव, अखिलेश यादव,आदि नेता उपस्थित रहे।

