मऊ। कैसे हुई बारह वर्षीय किशोर की मृत्यु O



पानी मे डूबने से बारह साल के बच्चे की मौत



रानीपुर पर सिक्स लेंन और सर्विस रोड के बीच खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी । घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गये जिससे काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और काफी संख्या में पहुंचे लोगों से खुरहट-रानीपुर मेन मार्ग पर जाम जैसा माहौल हो गया । मौके पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर मय फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों की भीड़ को हटाया । 
 बताते चलें कि भुसुवा निवासी विशाल राजभर 12 वर्ष पुत्र संजय राजभर गांव के ही दो बच्चों के साथ अपने घर से 1000 मीटर दक्षिण भुसुवा मेन मार्ग खुरहट- रानीपुर पर सिक्स लेंथ और सर्विस रोड के बीच खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे हो रही रिमझिम बारिश में नहाने गया था । बाकी के दो बच्चे सर्विस रोड पर बाहर ही खड़े थे कि अचानक विशाल राजभर नहाने के लिए गड्ढे में कूदा और कूदते ही विशाल का पैर नीचे जमीन में फस गया । बाहर खड़े बच्चे शोर मचाने लगे लेकिन जब तक कोई विशाल को बचाने के लिए पहुंचता तब तक विशाल मौत के गाल में समा गया । विशाल तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था विशाल की मां सुजवंती देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । वही संजय राजभर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिये शुक्रवार को मजदूरी करने गया था । बच्चे की मौत की खबर मिलते ही संजय रोता बिलखता अपने घर आया । इधर किशोर की मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल फैल गया । 



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ।देर रात पुलिस अधीक्षक ने किस थाना क्षेत्र का किये निरीक्षण
मऊ एसपी ने वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर रखा पुरस्कार >>