मऊ एसपी ने वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर रखा पुरस्कार





पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग पर बड़ी कार्यवाही की है पुलिस अधीक्षक ने 11 लोगों पर 25-25हजार का इनाम घोषित किया है बताया जाता है कि बिगत दिनों मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग द्वारा नगरपालिका से टैक्सी स्टैण्ड के रूप में टेंडर लिया गया मगर निर्धारित जगह के बजाय पूरे नगर क्षेत्र में वाहनों से वसूली की जाने लगे जिसके बाद पुरे प्रकरण की भनक पुलिस अधीक्षक को लगी तो उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच करायी जिसके बाद पूरा मामला प्रकाश में आया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर कोतवाली सरायलखंसी व दक्षिणटोला थाने में अलग-अलग मुकदमा पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया गया और नगरपालिका के इस टेंडर को निरस्त कर दिया गया और पुलिस ने वसूली माफिया के रूप में भी इन आरोपियों पर कार्यवाही की इसके कुक्ष दिन बाद फिर मुख्तार अंसारी वसुली गैंग के सदस्यों ने नगर पालिका द्वारा पुनः निकाले गये टेंडर को पुनः अपने ही गैंग के साथी द्वारा प्राप्त कर लिया गया ।जिसके बाद पुनः उसी गैंग के सदस्य द्वारा टेंडर प्राप्त करने की जानकारी पुलिस अधीक्षक को हुई ।एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर दक्षिणटोला पुलिस ने पुनः टेंडर प्राप्त करने वाले उक्त व्यक्ति सहित दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायलखंसी पुलिस ने मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग के कुल 11 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जिसमें सुरेश सिंह,सऊद अबासी, शिवेन्द्र कुमार सिंह,समर बहादुर , अश्वनी कुमार सिंह,झिनकू सिंह,महेंद्र चौहान,मखनचु यादव, सन्तोष कुमार,मन्धाता शुक्ला व धीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया वही गैंगेस्टर में फरार मुख्तार अंसारी अवैध वसूली गैंग के आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आरोपियों के विरुद्ध गैंग भी पंजीकृत किया जायेगा।इस वसूली गैंग में मुख्तार अंसारी का एक रिश्तेदार भी शामिल था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ। कैसे हुई बारह वर्षीय किशोर की मृत्यु O
जनसुनवाई के लिये एसपी ने जारी की गाइड लाइन >>