बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

मऊ। आई0एस0 191 गैंग का सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी जो मूल रुप से जनपद गाजीपुर की रहने वाली है। मुख्तार अंसारी वर्ष 2005 से जेल में है। आफसा अंसारी द्वारा मुख्तार अंसारी के आपराधिक गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है, जिसके क्रम में उक्त द्वारा दो फर्में बनायी गयी जिसमें से एक जनपद गाजीपुर में तथा दूसरा विकास कन्स्ट्रक्शन के नाम से जनपद मऊ के थाना दक्षिणटोला क्षेत्रार्न्तगत रैनी में फर्म बनायी गयी जिसमें एससी/एसटी के लोगों की जमीनों को फर्जी तरीके से ले ली गई, जिसकी जांच राजस्व विभाग से की गई तथा गड़बड़ी पाये जाने पर आफसा अंसारी तथा उनके भाईयों क्रमशः सरजील रजा व अनवर शहजाद व अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। तत्पश्चात उक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आफसा अंसारी फरार चल रही है। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा उन पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है तथा जनपद गाजीपुर से भी 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है। उक्त की तलाश में जनपद मऊ की तीन पुलिस टीमें गाजीपुर व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं, कहीं बाहर न जाने की आशंका में उक्त के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

