शहर को व्हीलचेयर पर पहुंचाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर है

मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा नगर के जीवन राम छात्रावास के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील किये। उन्होंने कहा कि मऊ ऋषि मुनियों की भूमि कई जाती थी पंडित श्याम नारायण पांडे जैसे कवि व स्वर्गीय कल्पनाथ राय के योगदान को विस्मित नहीं कर सकते। जिस जनपद की शोभा साहित्यकारों क्रांतिकारियों से थी। उसे बुआ और बबुआ की सरकार ने युवाओं के हाथ में कलम की जगह दंगाई बनाया अराजकता पैदा करने का लाइसेंस दिया। उस शहर ने अपनी पहचान को खोया। यहां की कानून व्यवस्था बेहद खराब थी सांस लेने के लिए लोग तरस रहे थे रामलीला के आयोजन प्रतिबंधित था सपा बसपा ने पेशेवर अपराधियों को अराजकता पैदा करने के लिए खुली छूट दे दी थी। जो इस धरती को व्हीलचेयर पर पहुंचने वाले लोग आज खुद व्हीलचेयर पर है। वैश्विक मंच पर सभी कहते हैं 2014 के पहले भारत के युवाओं के सामने पहचान का संकट था मऊ और आजमगढ़ के युवाओं के सामने भी पहचान का संकट था। वैश्विक मंच पर दुनिया संकट की स्थिति में मोदी जी की ओर देखती है देश के विकास की गति बढ़ी है मेडिकल कालेज एक्सप्रेस वे हाईवे गरीबों के लिए मकान शौचालय रसोई गैस उज्जवला गैस योजना बीमार लोगों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड योजना 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन देने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। मकान बनाने के लिए गरीबों के खाते में सीधे पैसा आता है शौचालय बनाने के लिए आता है उज्जवला योजना के लिए आता है आय निवास जाति की सुविधा जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध की गई। हर घर घर में शुद्ध पेयजल का कनेक्शन हो ऐसे में जो बोर्ड बनेगा वही यह सब करेगा। 2017 से पहले प्रदेश में आतंक का माहौल था युवाओं के हाथों में तमंचा देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा था लेकिन आज सीना चौड़ा कर कोई भी गुंडा माफिया सड़क पर नहीं चलता लेकिन 2017 के बाद युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टेबलेट है आज युवाओं को टेबलेट देने का कार्य किया गया है 35 लाख करोड़ का निवेश कर के करोड़ों युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य सरकार चला रही है पीएम योजना में जिले में आवास वही लोगों को पेंशन दी जा रही है सुविधा का लाभ दे रही है नगर पंचायत कुर्थीजाफर का सृजन किया गया नगर पालिका व दो नगर पंचायतों का सीमा का विस्तार किया गया। करोड़ों की योजना मऊ के लिए भेजी है उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल के तहत पांच नगर पंचायतों के लिए धन स्वीकृत किया गया है इसके लिए ट्रिपल इंजन की सरकार कार्य करें नगर स्वच्छ हो इसके लिए प्रत्याशियों को विजई बनाएं उन्होंने कहा कि नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्षों के साथ पार्षदों को भी विजय बनाए विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी आप जितना पैसा बोलेंगे मऊ के विकास के लिया दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, अनिल राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व विधायक विजय राजभर, निकाय चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उत्पल राय, अशोक सिंह,विजय राजभर, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा,सत्य मित्र सिंह दिनेश आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

