जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण





 

 

मऊ। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैरको में जाकर बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं के साथ ही साथ समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा बंदियों को दी जाने वाली समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर बंदियों से मुलाकात करने वालों की भी सघन तलाशी ली गई। किसी भी मुलाकाती से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। जिला कारागार परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सक्रियता की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने इन्हें अनवरत सक्रिय रखने के निर्देश दिए,जिससे बंदियों एवं जेल परिसर में होने वाली कार्यवाहियों पर नजर रखी जा सके।

वर्तमान में जिला कारागार में कुल 732 बंदी है, जिनमें 17 महिलाएं भी शामिल है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, जेल अधीक्षक नागेश सिंह सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< *26 मई को दिलाई जाएगी अध्यक्ष एवं सभासदों को शपथ
नगर में जमीनों की खरीद को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश >>