तथाकथित खनन अधिकारी मऊ में गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 01.06.2023 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर साबरी मस्जिद के सामने मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगी एक चारपहिया वाहन अर्टिगा (यूपी54एएस 2398) को रोककर चेक किया गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम दयासागर यादव पुत्र सीतराम निवासी लक्ष्मी पट्टी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया गया तथा यह भी बताया गया कि वह डिप्युटी जोनल हेड आफ माईंस है तथा वह यहां पर खनन से सम्बन्धित सर्वेक्षण के लिये आना बताया गया एवं उक्त वाहन प्राइवेट हायर की गयी बताया गया। उक्त द्वारा दिखाये गये दस्तावेजों की जांच की गई तो फर्जी पाये गये। तलाशी के दौरान उक्त के कब्जे से 02 मोबाईलफोन में लगे 04 सिम तथा वाहन के सीट पर फाइल कवर में रखे विभिन्न प्रकार के आधार कार्ड, निवास, जाति प्रमाण पत्र व एजुकेशनल प्रमाण पत्र की छायाप्रति इत्यादि बरामद हुये। कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करना भी स्वीकार किया गया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी मेरी है तथा मैं इसे बुकिंग में चलाता हूं, लगभग 02-3 महीने पहले इनके द्वारा मेरा मोबइल नंबर आनलाइन निकालकर अवैध खनन सर्वेक्षण के लिये बुक किया गया था, ये अक्सर शाम को निकलते थे तथा मिट्टी ढुलाई वाले ट्रैक्टरों को पकड़कर डील करते थे। इस सम्बन्ध में उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 198/23 धारा 419,420,467,468,471 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-*
*1.* दयासागर यादव पुत्र सीतराम निवासी लक्ष्मी पट्टी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
*1.* नीली बत्ती लगी एक चारपहिया वाहन अर्टिगा (यूपी54एएस2398)।
*2.* भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज व अन्य दस्तावेजों की छायाप्रति।
*3.* 02 मोबाईलफोन

