निकटवर्ती प्रदेश के ग्रामीण गरीबों के लिए जननायक हास्पिटल बनेगा वरदानः डॉ संजय सिंह

मऊ- आजमगढ़ मंडल सहित पूर्वांचल में असाध्य रोग कैंसर के साथ सभी तरह की चिकित्सकीय सुविधाओं को उपलब्ध कराने वाला जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल निकटवर्ती प्रदेश बिहार के जनपदों में ग्रामीण गरीबों के लिए वरदान सिद्ध होगा। जननायक हास्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सभी प्रकार के आपरेशन व जांच की सर्वोच्च सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान कार्डधारकों के सभी प्रकार का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाता है। यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की प्रेरणा व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की तत्परता से इस चिकित्सालय को मिनी पीजीआई का रुप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसका लाभ स्थानीय जनपदों के साथ निकट के प्रदेश बिहार को भी मिलेगा। यह विचार डॉ संजय सिंह ने व्यक्त किया। बुधवार को बिहार के सिवान जिले के मैरवां में आयोजित मेगा कैंप में वह अपना संदेश व्यक्त कर रहे थे।
डॉ सिंह ने कहा कि मौसमी बदलाव के साथ सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। बरसात होते ही जापानी इंसेफेलाइटीस का प्रकोप बढ़ने लगेगा। इससे बचाव आवश्यक है। शिविर में अस्थि रोग, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसुति रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, बाल रोग के मरीजों के उपचार के साथ ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों की जांच की गई। शिविर में 610 मरीजों की जांच करने वाली टीम में डा शांतनु मल्ल विसेन, डा आंनद मोहन सिंह, डा नेहा मौर्या, डा प्रियेश गुप्ता, डा राजीव, विवेक कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, विमल यादव, रोशन यादव, वंदना, संघमित्रा आदि मौजूद रहे।

