एस०आर०डी० सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा





मऊ। एस०आर०डी० सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मऊ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० वाई० एन० ओझा ने बताया की कुल 433  छात्रों ने प्रतिभाग किया था और सभी छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमें विद्यालय की सारा फैजी (96.6), मोहम्मद मुस्लिम (95%) जिसने सोशल साइंस में 100/100 नंबर अर्जित किया, मारवा रहमान (94%), ख्वाजा अल्मस अहरारी (93%), सारा अंसारी (92%), दिव्या यादव (92%), तश्मिया आफरीन (91%), आर्यन यादव (91%), रूबी भरद्वाज (90%),  दीक्षा (90%) ने उच्च स्थान प्राप्त किया I
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० वाई० एन० ओझा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी जिन्होंने विद्यालय के साथ साथ अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया और जीवन की प्रथम सफलता रूपी मार्ग को प्रसस्त किया I



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< धूमधाम से मना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
भाजपा नेता बम्बू राय की बिटिया ने हाईस्कूल में जिले में प्राप्त किया द्वितीय स्थान >>