धूमधाम से मना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन






 रानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के 47वां जन्मदिन के अवसर पर अस्सी भवन ग्राम सभा में पूर्व विधायक मुहम्मदाबाद गोहाना बैजनाथ पासवान के द्वारा केक काटकर उनकी लम्बी उम्र के ईश्वर से प्रार्थना किये । कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी समाजवादी पार्टी का अवधन बुकलेट ग्रामीणों में वितरित किया गया । अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि वर्तमान सरकार की नौजवान, छात्र, मजलूम, किसान, बुनकर विरोधी रवैया की आलोचना की ।तथा पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा विकास कार्य की सराहना की । उन्होंने अपने सम्बोधन मे बढ़ते डीजल, पेट्रोल एवं  बेरोजगारी को समाप्त करने की सरकार से मांग की । कार्यक्रम के अन्त मे सपा कार्यकर्ताओ के द्वारा एक साइकिल जुलूस निकालकर गांव गांव भ्रमण किया गया और बुकलेट का वितरण किया गया । इस दौरान रामशब्द यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनूप कुमार यादव, छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा, रमेश यादव, हरिकेश यादव, धर्मराज चौहान, रामा यादव, दूधनाथ यादव सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में सेल्समैन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
एस०आर०डी० सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा >>