मऊ में सेल्समैन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में सेल्समैन की हत्या में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं बताया जाता है कि
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में थाना चिरैयाकोट पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 22.06.2020 को देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर औसतपुर से, सेल्समैन हत्या मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 108/20 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त राजकुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र दूधनाथ निवासी बसगित थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक राजेन्द्र राम व मैं देशी शराब की दुकान सरसेना में सेल्समैन का काम करते थे। इस दौरान वहीं की रहने वाली एक महिला से मेरा प्रेम-सम्बन्ध स्थापित हो गया था, वहीं पर हम दोनों अक्सर खाते-पीते थे। मृतक राजेन्द्र राम की नियत उस महिला के प्रति खराब हो गयी थी। इस बात को लेकर मैने उसको बहुत समझाया बुझाया लेकिन वही नही माना तथा लाकडाउन के दौरान कुछ पैसा मैने शराब इधर-उधर करके कमाया था उस पैसे में मृतक अपना हिस्सा मांग रहा था। दिनांक 06.06.20 को भी इन बातों को लेकर मेरा, मृतक से कहासुनी हुयी थी। उसी दिन शाम को जब मृतक राजेन्द्र ठेके से उठकर सरसेना बाजार की तरफ जाने लगा तो मैने उसका पीछा किया कुछ दूर जाकर मेन सड़क पर उसको मैने रोका व बात करते हुये सरसेना ठाकुर बस्ती की तरफ जाने लगा। इस दौरान उक्त बातों को लेकर हम दोनों में कहासुनी होने लगी जिस पर मैं गुस्से में आकर वहीं पास पड़ी एक ईंट उठाकर उसके सर पर मार दिया जिस पर वह वहीं गिर गया जिसको मैं खींचकर तालाब के पास झाड़ियों में ले गया तथा उसी ईंट से उसका चेहरा कूच दिया तथा ईंट वहीं तालाब में फेंक दिया।

