फर्जी पशु चिकित्सक पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा





कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरवा में एक युवक को फर्जी डाक्टर बनकर पशुओ का इलाज करना महंगा पड गया है। गांव के ही एक व्यक्ति की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि फर्जी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
     जानकारी के अनुसार अरविन्द कुमार संगम पुत्र रामजतन निवासी ग्राम सभा सरवा गांव के हरिजन बस्ती के मोड़ पर डॉ ए के संगम ,पशुपालन विभाग का बोर्ड लगाकर पशुओ का इलाज करता था। गांव के ही कैलाश सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह मार्च महीने में लॉक डाउन के दौरान गाय के गर्भाधान हेतु दो बार सिमन डलवाया। दोनों बार सिमन फाल्स होने पर शक व्यक्त करते हुए उक्त डाक्टर की शिकायत पशुपालन विभाग से किया। पशुपालन विभाग द्वारा जाँच में  फर्जी पाया गया। कैलाश सिंह ने पशुपालन विभाग की आख्या के आधार पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर उक्त डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। शुक्रवार की देर रात्रि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर कोपागंज पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जनसुनवाई के लिये एसपी ने जारी की गाइड लाइन
मऊ में सेल्समैन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार >>