13 जुलाई को कैंसर रोगियों का होगा निशुल्क जांच व उपचार





 

मऊ। 13 जुलाई को जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी व शारदा नारायण हास्पिटल में कैंसर विशेषज्ञों द्वारा उससे जुड़े विभिन्न रोगों की जांच व उपचार किया जाएगा। संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलटी कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इसके रेडिएशन स्पेशलिस्ट डा प्रमोद गुप्ता, गायनी स्पेशलिस्ट डा प्रियंका सिंह, सर्जरी विशेषज्ञ डा अंकुर वर्मा व नाक, कान व गला विशेषज्ञ डा इंदु शुक्ला द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार किया जाएगा। डा सिंह ने बताया कि कैंसर से संबंधित मरीज अपने पंजीकरण के लिए 9454868686 तथा 9517168686 पर संपर्क कर सकते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ को मिला मेडिकल कालेज की सौगात जल्द शुरू होगा निर्माण
भाजपा ने शुरू की मऊ संगठन में बदलाव की तैयारी >>