सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें





 

मऊ। जिले की राजनीति में शनिवार को भूचाल आ गया। सबसे ज्यादा झटका सपा को लगा है। सपा के टिकट पर घोसी से दारा सिंह चौहान विधायक बने। एक साल बाद ही दारा सिंह चौहान का सपा ने मोहभंग हो गया और अपनी विधान सभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिए।यदि दारा सिंह के राजनैतिक जीवन की बात की जाय तो दारा सिंह चौहान दो बार राज्य सभा के सदस्य बने तो वही एक बार लोकसभा गए साथ ही लोकसभा में बसपा के सदन ने नेता भी रहे उसके बाद दूसरी बार फिर बसपा से टिकट पर लोकसभा का चुनाव लडे मगर चुनाव हार गए। चुनाव हारने के कुछ दिन बाद बसपा रास नहीं आई और भाजपा का दामन थाम मधुबन से विधानसभा का चुनाव जीत उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने साथ ही सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच 2022 के आम विधान सभा चुनाव में मंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन छोड़ सपा का दामन पकड़ लिया। सपा ने दारा को घोसी से विधान सभा का टिकट दिया और बड़े अंतराल से चुनाव जीतने में कामयाब रहे एक बार फिर सपा से विधायक दारा सिंह चौहान ने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और अटकलें लगाई जा रही है की दारा भाजपा में शामिल हो सकते है वही दारा के इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर जिले की राजनीति गर्म हो गई है। तो वही टिकट के दावेदार भी अपने वाहनों का रूख घोसी विधान सभा की तरफ मोड़ दिया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा ने शुरू की मऊ संगठन में बदलाव की तैयारी
महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने किया मंथन >>