भाजपा-सुभासपा आए साथ भाजपा नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी





मऊ। लोक सभा चुनाव से पहले ही एक बार फिर पूर्वाचल की राजनीति के साथ साथ मऊ जिले की घोसी लोकसभा और विधान सभा का भी तापमान बढ़ा है घोसी विधायक दारा सिंह चौहान ने जहा विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया तो वही सुभासपा ने भाजपा से हाथ मिला कर एन डी ए का हिस्सा बन चुका है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके पुत्र अरविंद राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और अपने ट्विटर एकाउंट पर सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर और उनके पुत्र सुभासपा नेता अरुण राजभर के साथ साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर डाल कर गठबंधन की पुष्टि की है वही भाजपा और सुभासपा के गठबंधन की सूचना मिलने के बाद ही मऊ के कई भाजपा नेताओं में मायूसी छा गई और कई भाजपा नेताओं पर आगामी होने वाले चुनाव में लड़ने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। तो वही भाजपा के कुछ नेता अंदर खाने नए ठिकाने की तलाश भी शुरू कर दिए है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने किया मंथन
साइलेंट किलर बन रहा मौसमी बदलावः डॉ संजय सिंह >>