डीआईजी आजमगढ़ ने नगर कोतवाली का किये निरीक्षण





 जनपद के नोडल अधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में रविवार को जनपद के थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया।* इस दौरान   सर्वप्रथम अपराध की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । साथ ही साथ भोजनालय, बैरिकों, कार्यालयों की साफ-सफाई, कार्यालय के रजिस्टरों के रखरखाव आदि का जायजा लिया गया। कोविड-19 के रोकथाम के दृष्टिगत की गयी तैयारियों जैसे हेल्प डेस्क, सेनिटाइजेशन, साफ-सफाई आदि का जायजा लेकर कोरोना वायरस के बचाव के सम्बन्धित व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
 *साथ ही साथ पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में महोदय द्वारा गोष्ठी की गयी इस दौरान निम्नलिखित आदेश/निर्देश दिया गया-* 
 *1* . अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आपराधियों के विरूद्ध गुण्डा/गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत सतत कार्यवाही की जाये। 
*2* . टॉप 10 अपराधियो की संपत्ति की जब्तीकरण किया जाय।
 *3* . सक्रिय अपराधियों की एच0एस0 खोलकर  निगरानी करें।
 *4* . गैंगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत अपराधियों द्वारा अर्जित अवैध सम्पत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।
 *5* . अवैध शस्त्र के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाकर अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
 *6* . विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये। अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित न रखा जाये।
 *7* . गोवध की घटना पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाये।
 *8* . भूमि विवाद का चिन्हीकरण करते हुए राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्यक् निस्तारण कराया जाये।
 *9* . अवैध शराब व अन्य मादक प्रदार्थों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
 *10* . महिला के विरूद्ध कारित की जाने वाली घटनाओं के रोकथाम हेतु तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करें तथा अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।
 *11* . पास्को एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में निर्धारित समयावधि में (60 दिवस) में समस्त कार्यवाही पूर्ण की जाये।
 *12* . कोविड-19 को रोकने हेतु शासन द्वारा जारी की गयी साप्ताहिक बन्दी (शनिवार व रविवार) के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।
 *13* . कोविड-19 से बचाव हेतु थानों पर निर्देशों के अनुरूप स्थापित कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करें तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।
 *14* . बैरिकों में सोशल डिस्टेन्सिग का पालन सुनिश्चित करें। नियमित अन्तराल पर बैरिकों, आवासों व पुलिस कार्यालयों के भवन/आवासीय परिसरों की साफ-सफाई व सेनेटाइज कराया जाये।
 *15* . पुलिस कर्मियों को हमेशा मास्क घारण करने व बचाव समुचित उपाय किये जाने हेतु निर्देशित किया तथा उन्हें भी जागरूक किया जाये।
 *16* . जब भी कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी के उपरान्त बैरिक/आवासों पर जाये ंतो अपने कपड़ों व सामानों को सेनेटाइज करें तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भाजपा नेता बम्बू राय की बिटिया ने हाईस्कूल में जिले में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
चार गांजा तस्करों पर मऊ पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर >>