चार गांजा तस्करों पर मऊ पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर

*_शातिर अपराधियों पर कसता जा रहा है मऊ पुलिस का शिकंजा, सोमवार को 04 गांजा तस्करों के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की है बताया जाता है कि
पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 19.07.20 को, अपने आर्थिक, भौतिक व बुनियादी लाभ हेतु गिरोह बनाकर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 04 शातिर सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध मु0अ0सं0 505/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है जिनका विवरण निम्नवत है-
*1.* गंगा यादव पुत्र स्व0 दुर्गा प्रसाद निवासी तिलमपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
*2.* नरेश यादव पुत्र स्व0 लोचन यादव निवासी तरछा थाना शाहगंज जनपद आजमगढ़।
*3.* सलीम अली पुत्र मानिक मिया निवासी सब कनारा थाना बम्बार जनपद बरपेटा असम।
*4.* फूलचन्द अली पुत्र रहीमुद्दीन निवासी सब कनारा थाना बम्बार जनपद बरपेटा असम।
*उल्लेखनीय है कि उक्त चारो अपराधी जेल में निरूद्ध हैं।*

