तो क्या? टिकट के लिए मऊ के एक कद्दावर नेता बदल सकते है पाला

मऊ। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर धीरे धीरे विसात बिछनी शुरू हो गई है। लोकसभा के भावी उम्मीदवार मैदान में आना शुरू हो गए है। क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए लोकसभा क्षेत्र भ्रमण भी करना शुरू कर दिए। मऊ जनपद एक मात्र घोसी लोकसभा सीट पर अलग अलग दल के कई बड़े नेता टिकट के जुगत में लगे हुए है तो वही टिकट न मिलने से दूसरे दल से भी टिकट लेकर चुनाव लडने की मंशा बना चुके है जनपद के एक कद्दावर नेता अभी से लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर गए है और क्षेत्र भ्रमण भी करना शुरू कर दिए उक्त कद्दावर नेता की धमक लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में भी देखने को मिलती रहती है वही विश्वस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त कद्दावर नेता लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है और गाड़ियों के बड़े बड़े काफिले के साथ घोसी लोकसभा क्षेत्र में अभी से अपनी धमक बनाना शुरू कर दिए है। उक्त कद्दावर नेता कई विकल्प पर भी विचार कर रहे है की यदि उनके दल से टिकट मिलना मुश्किल लगा तो वो समय की नजाकत को समझते हुए पाला भी बदल सकते है। उक्त नेता जी समय समय राजनीति में जनपद में अपना लोहा भी मनवा चुके है। कई छोटे बड़े चुनाव में बड़े से बड़े सुरमाओ को पटखनी देने का तजुरबा भली भात जानते है।

