पुलिस की लापरवाही से रक्त रंजित हुई पखईपुर की धरती





मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर में एक बार फिर देर रात गोलियां तड़तड़ाने से पखईपुर की धरती रक्त रंजित हो गई और लोगो के अंदर दहशत का माहोल पैदा हो गया है बताया जाता है की पखईपुर में देर रात हौसलाबुलंद अपराधियों ने 28 वर्षीय युवक अभिमन्यु सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभिमन्यु सिंह अपने धान के खेत में पानी चला रहा था की पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उक्त युवक पर हमला बोल दिया और गोली चला दी गोली की आवाज सुनते है गांव के लोग खेत की तरफ दौड़े तो देखा कि अभमन्यु खेत में लहुलुहान पड़ा हुआ है और गांव वालो को आता देख हमलावर भाग निकले। स्थानीय लोगो ने अभिमन्यु को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों की उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे मैके पहुंच कर गहनता से जांच पड़ताल कर बताया कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर की गई है और हलवार गांव के ही रहने वाले है। हलावरो की धड़ पकड़ के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रोटरी क्लब द्वारा गर्भवती महिलाओं को वितरित किया गाय पौष्टिक आहार
शारदा नारायण अस्पताल ने आईवीएफ टीम और मरीजों के साथ विश्व आईवीएफ दिवस मनाया >>