आखिर क्या थी? स्थानीय भाजपा की मजबूरी कि हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को बना दिया महिला मोर्चा का जिला मंत्री

मऊ। राजनीति में अपराध का गठजोड़ काफी पुराना है। अपराधी खाकी से बचने के लिए खादी पहन लेते है और बड़े बड़े सूरमाओं के संपर्क में आकर राजनेता बन जाते है। कुछ है मामला रहा जनपद मुख्यालय से 10 किमी दूर पखईपुर गांव का जहां सोमवार की रात एक 28 वर्षीय अभिमन्यु नाम युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो नाम आया भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री संगीता सिंह और उसके सरायलखंसी थाने के हिस्ट्रीशीटर पति अरविंद सिंह का लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री व उसके हिस्ट्रीशीटर पति व अन्य एक महिला को गिरफ्तार कर लिया अब सवाल उठता है। भाजपा मऊ के स्थानीय नेताओं के सामने ऐसी क्या मजबूरी पैदा हो गई कि कई हत्याओं सहित अन्य दूसरे जनपद में अपराध का पर्याय बन चुके सरायलखंसी थाने के हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भाजपा में शामिल करना पड़ा और शामिल तो करना दूर भाजपा ने उसे महिला मोर्चा का जिला मंत्री भी बना दिया गया। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने जैसे ही भाजपा में शामिल हुई और उच्च पद पर आसीन हुई तो उसका पति भी भाजपा के कई दिगज्ज नेताओं के संपर्क में आ गया। यहां तक कि भाजपा मऊ के एक स्थानीय पदाधिकारी हिस्ट्रीशीटर के हाथो से फोटो में केक भी खाते देखे जा सकते है वही भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री का नाम हत्याकांड में आने के बाद भी भाजपा द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है । भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री का पति सरायलखंसी थाने का हिस्ट्रीशीटर लगभग एक दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय है ये जानने के बावजूद भी भाजपा ने उसकी पत्नी को पार्टी में शामिल कर उसे महिला मोर्चा में पदाधिकारी बना दिया।

