ट्रेन से कट कर वृद्ध महिला की मौत

ट्रेन से कट कर वृद्धा महिला की मौत
मऊ। मोहम्मदाबाद मऊ रेल खंड स्थित कुलौरा निकट शनिवार रात्रि लगभग 9:00 बजे 55 वर्षीय एक वृद्ध तमसा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय मुसाफिर राम पुत्र जगधारी राम ग्राम कर जोली थाना रानीपुर जिनका कुलौरा के निकट खेत था तथा रात्रि में खेत में पानी चला रहे थे की तेज गर्मी होने के कारण वह रेलवे ट्रैक के पास बैठकर हवा लेने लगे कि इसी बीच तमसा एक्सप्रेस ट्रेन जो मऊ से चलकर आजमगढ़ की ओर जा रही थी इनकी चपेट में आ गए यह मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया देर रात्रि तमसा एक्सप्रेस के चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ को दी बाद में स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना देर रात्रि स्थानीय पुलिस को दिया कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा इस बाबत पूछे जाने पर ग्राम प्रधान सोनू यादव ने बताया कि सड़क के किनारे इनका खेत है तथा काफी गर्मी होने के कारण रेलवे ट्रैक के निकट हवा ले रहे थे कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

