पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने दिया ओम प्रकाश राजभर को करारा जवाब

मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को एक रेस्टोरेंट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वह हिंदी में पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूर्वांचल के हर जिलों में जा रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर हमला बोलते हुए कहां की अब उनके बिरादरी के लोग भी समझ गए हैं कि वह उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। अब वह जफराबाद से भी विधायक नहीं जीत पाएंगे वही सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के हालत काफी खराब हो गई है लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। जिससे काफी समस्याएं हो रही है। श्री यादव ने कहा कि जब नेता जी की सरकार थी तो लोगों को भरपूर बिजली मिलती थी। बुनकरों को भी उचित मूल्य पर बिजली दी जाती थी । आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया का गठबंधन बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 50 सीटें जीतने का काम करेंगे। आजमगढ़ लोकसभा सीट को लेकर कहा कि अगर पार्टी लड़ाई की तो वे आजमगढ़ से लड़ेंगे यह पार्टी का निर्णय होगा। ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर कहा की पूरा मामला न्यायालय में है और न्यायालय ही फैसला करेगा

