राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आयोजित किया गुरु वन्दन कार्यक्रम

मऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्त्वावधान में गुरुवन्दन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त को आर.एस. पैलेस पुरानी तहसील, मऊ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य वक्ता तुलसीराम विभाग प्रचारक, डा. चन्द्र प्रकाश राय (संयोजक- स्वदेशी जागरण मंच) तथा अजय जी क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलसेपुर (रानीपुर) की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और बैज अलंकरण द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार पांडेय और महामंत्री श्री अरविन्द कुमार आर्य के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों सर्वश्री राजेश कुमार गुप्त, गिरीश चन्द्र कुशवाहा, सुनील मौर्य, सुनील यादव, देवदत्त मिश्र, राजेन्द्र कृष्ण बरनवाल, अनिल मौर्य, राजाराम यादव, राजकुमार सिंह, सुभाष यादव, सुबोध श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश मिश्र और सुनील तिवारी आदि ने किया। मंचस्थ अतिथियों का परिचय और कार्यक्रम की प्रासंगिकता तथा संगठन का परिचय महामन्त्री श्री अरविन्द कुमार आर्य ने दिया। तत्पश्चात विचार प्रस्तुति के क्रम में डॉ चन्द्र प्रकाश राय जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का गुरु, गुरु नहीं मात्र शिक्षक बनकर रह गया है। आज गुरुजनों को वह सम्मान नहीं दिया जाता, जो प्राचीन काल में प्राप्त था।
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक श्री अजय जी ने गुरुओं की गौरवशाली परम्परा का स्मरण करते हुए कहा कि सिर्फ सूचनाएं देना ही शिक्षा नहीं है। नया भारत ऐसा हो जिसमें सभी नागरिक सद्चरित्र और सुसंस्कृत हों।
विशिष्ट अतिथि श्री तुलसीराम जी ने कहा कि ज्ञान कभी पूर्ण नहीं होता है, इसलिए ज्ञान का अहंकार नहीं करना चाहिए। गुरु वन्दन कार्यक्रम का महत्त्व रेखांकित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि, गुरुओं के सम्मान का, उनके अभिनन्दन की हमारी गौरवशाली परंपरा रही है क्योंकि ईश्वर का साक्षात्कार कराने वाला भी गुरु ही होता है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जनपद के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के नवाचारी और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में - रतनपुरा से निशा मौर्या, बबिता तिवारी, पवन सिंह और दीनानाथ भारती; कोपागंज से संजय कुमार, अरुण गुप्ता, आस्था पांडेय और विनीता पांडेय; परदहा से अनीता यादव, सदफ़ क़ौसर, विनीत लाल श्रीवास्तव, राजीव कुमार वर्मा, नन्द किशोर चौधरी और इन्द्र प्रताप; रानीपुर से अंजू बाला सिंह, अम्बालिका चतुर्वेदी, हरेंद्र मौर्य, प्रेमचंद और शिवशंकर; घोसी से राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रदीप वर्मा,निशा प्रधान; फतहपुर मंडाव से गिरीश चन्द्र, हरिलाल और मीनाक्षी सिन्हा; बड़रांव से अनूप कुमार सिंह तथा मरदह गाजीपुर में कार्यरत शैलेन्द्र सिंह शामिल थे।
अन्त में अध्यक्ष श्री रूपेश पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहाटिकर के स.अ. श्री राम सेवक जी ने किया। मुख्य रूप से धनंजय सिंह, स्वतंत्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह ,मुकेश बहादुर सिंह , चन्द्र धर राय,संतोष पांडे ,ज्ञान प्रकाश यादव, अभय राय अभिनव तिवारी विश्वजीत राय विश्वजीत राय अनुज पांडे माध्यमिक संवर्ग से बलराम सिंह झूबाली मौर्य, सुनीता पांडे, गार्गी गोस्वामी, आभा त्रिपाठी, थे यादव नीलम देवी, बबिता त्रिपाठी उपस्थित रहे।

