जाने भाजपा किसे उतार सकती है घोसी विधानसभा उप चुनाव में

मऊ। पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के विधान सभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने के बाद खाली हुई घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है तो वही उप चुनाव में सपा व भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। टिकट के कई दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दस्तक दिए है। भाजपा और सपा से दावेदारों की एक लंबी लिस्ट है । 2022 में सपा का दामन थाम कर विधायक बने दारा सिंह चौहान का कुछ दिन में ही मोह भंग हो गया और वे सपा छोड़ भाजपा में चले गए तथा अपने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दारा के इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जाने लगे की दारा को विधान परिषद भेजा जाएगा। विधान परिषद जाने की अटकलों के बीच भाजपा से कई दावेदार मैदान में आ गए और चुनाव लडने की ख्वाइश पाल ली।लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा पुनः दारा सिंह चौहान को घोसी विधान सभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बना सकती है।

