ये भाजपा नेता 16 अगस्त को करेंगे नामांकन: सूत्र

मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज हो गई हैं। विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की एक लम्बी फौज है जो इन दिनों लखनऊ की गलियों में बड़े नेताओं से मिल कर अपना टिकट फाइनल कराने की जुगत में लगे है। वही विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दारा सिंह चौहान एक बार फिर भाजपा से चुनाव लड़ेंगे 13 तारीख को दारा सिंह चौहान का घोसी विधानसभा में लाव लश्कर के साथ आगमन होगा तो ऐसी जानकारी मिल रही है कि 16 अगस्त को दारा सिंह चौहान अपना नामांकन कर सकते हैं उनके नामांकन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है तथा कागज पत्र भी बनाए जाने लगे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

