जाने कौन सा वर्ग घोसी उपचुनाव में होगा निर्णायक मतदाता





मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है दोनों ही उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं साथ ही लगातार वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और जनसंपर्क किए जा रहे है घोसी विधानसभा की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में थी जहां से सपा के उम्मीदवार ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी अब वह सीट रिक्त होने के कारण सपा अपनी सीट पुनः वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर तमाम दिग्गज सपा नेताओं को स्टार प्रचारको की सूची में जगह दी गई है। भाजपा ने अपने उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को जिता कर सपा की जीती हुई सीट पर अपना कब्जा करने के लिए विगत दिनों बीजेपी के कई प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता नामांकन में शामिल हुए थे वही बहुजन समाज पार्टी ने घोसी विधानसभा के उपचुनाव से किनारा कर लिया है। बसपा के चुनाव न लड़ने के कारण पूरे चुनाव का दारोमदार दलित वोटरों के तरफ है। माना जा रहा है कि बसपा के उम्मीदवार न घोषित करने से दलित वोट घोसी विधानसभा के उपचुनाव में निर्णायक मतदाता होंगे और उनके हाथ में इस विधानसभा उपचुनाव की चाबी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सपा के सुधाकर सिंह ने दाखिल किया नामांकन
-शारदा नारायण हास्पिटल ने गायघाट पर लगाया स्वास्थ शिविर >>