काली स्याही में सियासत की कोई साजिश या षड्यंत्र?





 

मऊ। घोसी विधानसभा उप चुनाव में रविवार का दिन काफी गहमा गहमी का रहा। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर काली स्याही फेके जाने के बाद एकाएक जिले का सियासी पारा चढ़ गया अब इस स्याही की सियासत में साजिश है या कोई षड्यंत्र ये तो पुलिस को जांच में ही पता चल पाएगा। स्याही कांड के बाद भाजपा नेताओं का हुजूम जो जहां था वो दारा सिंह के कार्यालय पहुंच गया और उनसे घटना की जानकारी ली कुछ समय बाद दारा सिंह चौहान सामने आए और सपा प्रत्याशी पर जमकर हमले किए और अपने ऊपर स्याही फेके जाने का पूरा आरोप सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर मढ दिया। सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वे उनकी चाल है इस प्रकार का कार्य ये लोग करते रहते है । ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दोहरीघाट व बडराव में चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोगो ने खुद पर गोली चलवा ली और आरोप विपक्षियों पर मढ दिया इस प्रकार की घटनाएं ये लोग करते रहते है। भाजपा उम्मीदवार पर हुए काली स्याही कांड से पर्दा अगर कोई उठा सकता है तो वो है पुलिस लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।चुनाव होने से जहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है तो वही स्याही कांड में पुलिस फुक फुक कर कदम रख रही है। अब ये तो पुलिस ही बता सकती है की काली स्याही की सियासत में कोई साजिश है या षड्यंत्र और कब पुलिस कब तक इसका खुलासा करती है ये तो पुलिस ही जाने ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< -शारदा नारायण हास्पिटल ने गायघाट पर लगाया स्वास्थ शिविर
5 सितंबर को प्रशासन ने क्यों घोषित किया सार्वजनिक अवकाश >>