मऊ एसपी ने क्यों निलंबित किया चौकी इंचार्ज पिजड़ा को





मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा चौकी इंचार्ज द्वारा एक महिला से अभद्र भाषा मे बात करना महंगा पड़ गया बताया जाता है पिजड़ा चौकी इंचार्ज को एक महिला अपने कुछ कागजात के लिये फोन करती है और चौकी इंचार्ज को उक्त महिला का फोन करना नागवार लगता है चौकी इंचार्ज उस महिला के फोन करने से इतना नराज हो जाते है कि उसे फोन पर ही अपशब्द कहने लगते है वही चौकी इंचार्ज द्वारा महिला को  अपशब्द कहे जाने का ऑडियो वायरल हो जाता है आडियो का संज्ञान लेकर बड़ी कार्यवाही की है*पुलिस अधीक्षक मऊ  अनुराग आर्य द्वारा उपनिरीक्षक अनुज कुमार पांडेय चौकी इंचार्ज पिजड़ा थाना सरायलखंसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।* 
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.07.2020 को उक्त उपनिरीक्षक का एक महिला से बातचीत का आडियो वायरल हुआ था जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गयी तथा जांच में उक्त उपनिरीक्षक को दोषी पाया गया जिस पर उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर  विभागीय कार्यवाही की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ में मण्डला आयुक्त ने कोविड-19 को लेकर की बैठक
कच्चा मकान गिरने एक कि मौत >>