कच्चा मकान गिरने एक कि मौत





 

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा ओटनी मे बीती रात कच्चा मकान गिरने से आशुतोष चौहान उम्र लगभग 15 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया ।इसका इलाज कराने हेतु परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही इसकी मौत हो गई ।सुचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना व कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक मौके पर पहुँच गए।

उक्त गांव में मंगलवार की रात्रि कच्चा मकान गिरने से आशुतोष चौहान उम्र लगभग 15 वर्ष बुरी तरह घायल हो गया।परिजन आनन फानन में इसे इलाज हेतु मुहम्मदाबाद गोहना स्थित एक अस्पताल में लेकर गए।यहाँ डॉक्टरों ने स्थिति गम्भीर देखकर आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।परिजन अभी इसे लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में इसने दम तोड़ दिया।इधर मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मऊ एसपी ने क्यों निलंबित किया चौकी इंचार्ज पिजड़ा को
पैसे लेकर हत्या करने वाले चढ़े मऊ पुलिस के हत्थे >>