जनपद के नोडल अधिकारी ने कोरोना को लेकर किया कई जगहों का किया निरीक्षण

कोविड-19 के नोडल अधिकारी रंजन कुमार आईएएस सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा जनपद मऊ में L1 हॉस्पिटल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी नहीं है तथा अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आते हैं जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि अस्पताल के अंदर एवं बाहर साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी की जाए एवं अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति शतप्रतिशत होनी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा एकीकृत कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, बापू आयुर्वेदिक कॉलेज कोपागंज, कोरनटाइन सेंटर फातिमा स्कूल ताजोपुर एवं जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेक्स की स्थापना नहीं की गई थी एवं हेल्प डेक्स पोस्टर भी नहीं लगाया गया था जिसको लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।
इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी द्वारा शारदा नारायण हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाहर लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग में काफी लापरवाही देखने को मिली जिस पर उनको सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रहने, मास्क लगाने और बाहर बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश हॉस्पिटल इंचार्ज को दिए। उक्त अवसर पर जो भी आईसीयू का पेशेंट आता है उसका कोविड-19 का टेस्ट कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 के संबंध में जनपदस्तरीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जितने भी सरकारी दफ्तर है हर एक दफ्तर का एक इंचार्ज होगा जो हर 2 घंटे बाद बाहर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से रहने एवं मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेगा। नोडल अधिकारी द्वारा जो भी व्यक्ति होम कोरोनटाइन में रह रहे हैं उसको प्रतिदिन कॉल करके उसका क्या स्टेटस है उसकी जानकारी अवश्य लें और इसकी रिपोर्ट बनाकर प्रतिदिन मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के संबंध में जितनी भी नोडल अधिकारी बनाना ऐसे व्यक्ति को बनाया जो उसकी रिपोर्ट की जानकारी शुद्ध-शुद्ध सही ढंग से दे सके। उक्त अवसर पर कोविड-19 पोर्टल पर डाटा फीड ना होने पर नोडल अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा डाटा को प्रतिदिन फीड कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा एक बाइक पर तीन व्यक्ति के बैठने एवं मास्क न लगाने पर उनका चालान करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिला अधिकारी केहरि सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

