पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का प्रशिक्षण 21 मई से 24 मई तक*

*105 प्रशिक्षकों दिया द्वारा दिया जाएगा प्रशिक्षण*
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशान्त नागर ने बताया कि 70 घोसी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शकुशल संपन्न कराए जाने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 21 मई 2024 से 24 मई 2024 तक दो पालियों में जिसमें प्रथम पाली प्रमाण 9:00 बजे से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया मऊ में दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों को ईवीएम एवं वीवी पैट तथा सामान्य प्रशिक्षण देने हेतु ईवीएम मास्टर ट्रेनर/जनरल मास्टर ट्रेनर एवं प्रोजेक्टर संचालन हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर एवं बीएमएम की ड्यूटी लगाई गई है। दिनांक 21 मई 2024 को प्रथम पाली में पार्टी संख्या 1 से 315 तक एवं द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 316 से 630 तक। दिनांक 22 मई 2024 को पार्टी संख्या 631 से 945 तक एवं द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 946 से 1260 तक। दिनांक 23 मई 2024 को पार्टी संख्या 1261 से 1575 तक एवं द्वितीय पाली में पार्टी संख्या 1576 से 1890 तक तथा दिनांक 24 मई 2024 को पार्टी संख्या 1891 से 1941 तक के मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण देने के लिए 35 जनरल मास्टर ट्रेनर एवं 35 ईवीएम मास्टर ट्रेनर तथा 35 प्रोजेक्टर संचालन हेतु कार्मिक लगाए गए हैं।
उक्त प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की विलम्ब /शिथिलता बरते जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध लोग प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

