रतनपुरा में पुतला दहन में दर्ज हुआ सपा नेताओं पर मुकदमा

रतनपुरा( मऊ) | राजधानी लखनऊ में नीट और जेईई की परीक्षा को रोकने के लिए ज्ञापन के माध्यम से प्रयास कर रहे सपाइयों पर विगत दिनों हुए बल प्रयोग से आक्रोशित समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर रतनपुरा स्थित शहीद चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका था, और जमकर आपत्तिजनक नारेबाजी की थी ।
स्थानीय प्रशासन ने पुतला दहन में शामिल सपाइयों पर बिना अनुमति कार्यक्रम करने सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी ने बताया की पुतला दहन में शामिल लगभग 10 नामजद एवं आधा दर्जन अज्ञात लोगो के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।तथा उनके धरपकड़ की कार्रवाई जारी है |
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

