जयसिंहपुर में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.08.2020 को गैगेस्टर अपराधी सतीश सिंह उर्फ बबलू पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जयसिंहपुर थाना सरायलखंसी मऊ की अपराध व अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी लगभग 19 लाख रूपये की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा जब्त की गयी।
*जब्त सम्पत्ति विवरण-*
*1* . ग्राम जयसिंहपुर में ढ़ाई मण्डे मे बना मुर्गी फार्म कीमत 07 लाख रूपये।
*2* . एक स्कार्पियों गाड़ी नम्बर यूपी 54 एई 1604 कीमत 12 लाख रूपये।
उल्लेखनीय है कि मऊ पुलिस द्वारा संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02/08/20 को शातिर अपराधी सतीश सिंह उर्फ बबलु पुत्र सुरेन्द्र सिंह सहित 06 अपराधियों के विरूद्ध थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 631/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी।
यह भी उल्लेखनीय है कि सतीश सिंह उर्फ बबलु एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना सरायलखंसी पर आयुद्य अधिनियम सहित गम्भीर धाराओं में कुल 16 अभियोग पंजीकृत है तथा यह वर्तमान में जेल मे निरूद्ध है।

