आभारी हूँ नतमस्तक हूँ की गूंज के साथ प्रशांत सिंह ने उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष पद ठोकी मजबूत दावेदारी

लखनऊ। आभारी हूँ नतमस्तक हूँ के गूंज के साथ उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत सिंह की दावेदारी से चुनाव दिलचस्प हो गया। इस चुनाव में प्रशांत सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा मिल रहे समर्थन से अपनी जीत पक्की मान कर चल रहे है। अध्यक्ष पद के दावेदार प्रशांत सिंह ने कहा कि जीत के बाद अधिकारियों के मूल भूत समस्याओं के साथ ही कैडर के पुनर्गठन और कपल स्थानांतरण पालसी जैसे गंभीर मुद्दे को पूरी दमदारी से संबंधित लोगों के सामने उठाया जाएगा।उसे पूरा करवाने के लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी लडूंगा। किसी भी कीमत पर अधिकारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष पद के लिए 20व 21 जून को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वोट डाले जाएंगे। वही इस चुनाव में प्रशांत सिंह की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

