विद्यालय विवाद में एमएलसी के निजी सुरक्षा कर्मी ने चलाई गोली

- मालिकाना हक के लिए दोनों में पक्ष में होता रहता है, विवाद
- पुलिस की सक्रियता से बरेली घटना की नही हो सकी पुनरावृति
मऊ : नगर कोतवाली क्षेत्र के परदहां स्थित मौलान अबुल कलाम आजाद अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान पर दावे को लेकर दो पक्षों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर में शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी कई गाड़ीयों के काफिले के साथ पहुंचे, एमएलयी के निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर माैके से बिना नंबर की दो गाड़ी को सीज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को विद्यालय पर जाने और नए एडमिशन करने पर रोक लगा दी है। चपरासी को जाने की अनुमति दिया गया है। विद्यालय के प्रबंधक रहे अमित सिंह की मृत के बाद से उनके बड़े भाई अजीत सिंह और अमित सिंह की पत्नी के रिश्तेदार एमएलसी उमेश द्विवेदी के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। विद्यालय का प्रभार लेने के लिए दोनों पक्षों के बीच कई बार टकराव भी हो चुका है। एमएलसी उमेश द्विवेदी ने दावा किया की बकायदा प्रबंध समिति ने चुनाव के बाद विद्यालय का प्रबंधक चुना, लेकिन दुसरा पक्ष उच्च न्यायालय चला गया था। न्यायालय ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया, मंगलवार को प्रबंध समिति की बैठक के लिए विद्यालय पर पहुंचा था। अजीत सिंह ने दावा किया की 27 मई को अपना निर्णय सुरक्षित रखा है। न्यायालय का अभी कोई निर्णय एमएलसी उमेश द्विवेदी के पक्ष नही आया है।
एमएलसी उमेश द्विवेदी गाड़ीयों के काफिले के साथ विद्यालय पर पहुंचे थे जिसके बाद दुसरा पक्ष के कुछ लोग भी पहुंच गए इस दौरान एमएलसी के निजी सुरक्षाकर्मी कौशांबी निवासी दिग्विजय तिवारी को फायरिंग करने और दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वही काफिले में साथ रही दो गाड़ी जिस पर नंबर प्लेट नही होने की वजह से पुलिस ने उसको सीज कर दिया है।

