पुलिस बदमाश में मुठभेड़ दो गिरफ्तार एक को लगी गोली

*_पुलिस मुठभेड़ में 03 शातिर अपराधी (लुटेरे) घायल/गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल सहित लूट की मोबाइलफोन, दस्तावेज से भरा एक बैग, 40 हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में अपराध अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकारी मधुबन के कुशल पर्यवेक्षण में एसओजी/स्वाट एवं थाना मधुबन पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी रविवार की रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना मधुबन क्षेत्रार्न्तगत भैरोपुर मंदिर के पास से रात्रि करीब 02 बजे 02 शातिर अपराधियों रिषभ पुत्र ऋषिकेश निवासी फतेहपुर तालचवर थाना मधुबन जनपद मऊ व विपुल चौरसिया पुत्र परमहंस निवासी रामपुर बेलौली थाना रापुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गत 04 जुलाई को थाना मधुबन के नंदौर से देशी शराब के सेल्समैन से हुयी लूट मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 174/2024 धारा 309(4) बीएनएस से सम्बन्धित दस्तावेज से भरा एक बैग, 20 हजार रुपये व लूट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल (आई स्मार्ट) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा।
तत्पश्चात फरार अपराधी के गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सर्च *अभियान के क्रम में करीब 04ः45 प्रातः भैरोपुर पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर पुत्र रोहित बांसफोर निवासी मानिकपुर असना थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से एक पिस्टल व 02 खोखा/एक जिंदा कारतूस एवं लूट की एक मोबाइलफोन 20 हजार रुपए बरामद किया गया। जवाबी फायरिंग के दौरान उक्त बृजेश कुमार के बांये पैर में गोली लगी है जिनका इलाज कराया जा रहा है।*

