मुख्तार के करीबी पर फिर हुई बड़ी कार्यवाही





संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.09.20 को मुख्तार असांरी अवैध वसूली गैंग के सहयोगी, मऊ में चिन्हित *वसूली माफिया सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली मऊ का अपराध व अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति 68 लाख रूपये कीमती 02 ट्रकों को* थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी। 
*संम्पत्ति विवरण-* 
*1.* ट्रक यूपी 54 टी 8109 (34 लाख)।
*2.* ट्रक यूपी 54 एटी 1231 (34 लाख)।
   
साथ ही साथ दिनांक 01-09-20 को उक्त सुरेश सिंह की अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति 86 लाख रूपया (कुल 04 बसें), दिनांक 03/09/20 को 01 करोड़ 05 लाख 40 हजार रुपए कीमती 09 वाहनों व दिनांक 07/09/20 को 01 करोड़ 69 लाख 65 हजार रुपये कीमती 10 वाहनों को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी।

 *इस तरह अब तक कुल 04 करोड़ 28 लाख 95 हजार रुपये कीमती कुल 25 विभिन्न प्रकार के वाहनों को जब्त किया जा चुका है।*

        उल्लेखनीय है कि सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह वसूली गैंग डी-34 का सदस्य है तथा जनपद में वसूली माफिया के रूप में चिन्हित है। जिसके विरूद्ध थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा दिनांक 31.05.20 को मु0अ0सं0 520/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी तथा वर्तमान में जेल में निरूध है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुख्तार अंसारी के किस करीबी की पुलिस ने जब्त की करोड़ो की संम्पति
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन- >>