भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन-

राम परशुराम की मिलन स्थली दोहरीघाट को रामायण सर्किट योजना से जोडने की उठाई मांग:-
दोहरीघाट मऊ:-दोहरीघाट के मुख्य चौक पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के काफिले को रोक कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को ज्ञापन सौंप कर लोगो ने मंत्री को बताया कि दोहरीघाट नगर रामायण कालीन स्थलों सरयू के किनारे धर्म नगरी के रूप मे रामायण में वर्णित भगवान राम व परशुराम के मिलन स्थली के तौर पर वर्णित है जिनके साक्ष्य भी प्रमाणित है व सोध मे भी इस स्थान को दर्शाया गया है इस लिए दोहरीघाट को माननीय मुख्यमंत्री जी के महत्वाकांक्षी रामायण सर्किट की आध्यात्मिक योजना से जोडा जाय।लोगो ने बताया कि राजनैतिक उपेक्षा की वजह से दोहरीघाट के ऐतिहासिक महत्व को समझा नही गया कैबिनेट मंत्री ने लोगो को आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भेज कर इस पर प्रयास किया जायेगा इस प्रतिनिधि मण्डल मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष राय व्यापारी नेता विकास वर्मा नगर सभासद श्रीकांत श्रीवास्तव पुर्व मण्डल अध्यक्ष पप्पू गुप्ता हेमन्त राय पवन सोनकर विजेन्द्र चौहान दीपक वर्मा सहित लोग उपस्थित रहें।

