अब्बास अंसारी को सजा दिलाने वाले अधिकारी व कर्मी सम्मानित





 

 

मऊ : सदर विधानसभा के पूर्व विधायक अब्बास अंसारी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षण इलामारन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी, न्यायालय पैरोकार व अभियोजन अधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान एसपी इलामारन ने कहा कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने 31 मई को वर्तमान विधायक रहे अब्बास अंसारी को विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भडकाऊं भाषण देने पर दो वर्ष के कारावास की सजा पाया। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रभावी पैरवी से पुलिस काे अच्छा परिणाम मिला है। इससे आमजन के बीच पुलिस की छवि और भी ज्यादा अच्छी हुई है। आगे भी दूसरे मामलों में प्रभावी पैरवी कर आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि कोई भी समाज के अंदर द्वेष और गंदगी फैलाने की हिमाकत करने में एक बार सोचने के लिए जरूर मजबूर हो।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सुभासपा के अब्बास अंसारी ने भाजपा को 38 हजार वोटो से हराया था
दोषी काका पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित >>