हेट स्पीच केस में अब्बास अंसारी की सुनवाई पूरी, फैसला 5 जुलाई को

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में बहस पूरी हो चुकी है और अब फैसले का इंतजार है। अपर जिला जज (एमपी-एमएलए कोर्ट) राजीव वत्स ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है, जो अब 5 जुलाई 2025 को सुनाया जाएगा।
इससे पहले, एमपी-एमएलए कोर्ट ने 31 मार्च 2025 को अब्बास अंसारी और उनके इलेक्शन एजेंट मंसूर अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। सजा के अगले ही दिन उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई थी।
अब इस मामले में अंतिम निर्णय 5 जुलाई को आएगा, जिससे उपचुनाव को लेकर चल रही अटकलें भी समाप्त हो गई हैं।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

