मऊ में किशोरी के साथ गैंगरेप हिरासत में दो आरोपी

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में दो लोगों पर युवती ने नामजद केस दर्ज कराया था इन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोरी गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसकी कुछ निजी तस्वीरें मंगा ली इसके बाद आरोपित किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा और राशि की मांग करने लगा पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरस की धमकी देने लगा इसके बाद किशोरी ने₹2000 आरोपित को भेज दिए इसके बाद 26 जून की रात आरोपित ने युति को बुलाया और वीडियो डिलीट करने की बात कही किशोरी अपने गांव के बैग में रात 12:00 बजे चोरी से युवक से मिलने के लिए चली गई इसके बाद मुख्य आरोपित और उसके साथी ने मिलकर बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपितों ने वीडियो वायरल नहीं करने के लिए 18000 रुपए भी किशोरी से लिए इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

