रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने वाला आरोपी गया जेल

थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत नियामूपुर में घर में गोलीबारी की कारित हुयी घटना से संबधित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमन्चा व 02/02 जिन्दा/खोखा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद–*_
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्रि के कुशल पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 28.07.2025 को थाना सरायलखन्सी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बडागाव राजभर बस्ती हनुमान मंदिर के पास से मु0अ0सं0 335/25 धारा 109(1), 308(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण मनीष यादव पुत्र लालजी यादव निवासी शेखअहमदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ , यदुनन्दन यादव उर्फ गोल्डेन यादव पुत्र लक्ष्मन यादव निवासी शेखअहमदपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद तमन्चा, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर वाहन बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है किं थाना सरायलखन्सी क्षेत्रान्तर्गत नियामूपुर में दिनांक 19.07.2025 को 02 अज्ञात मोटर साइकिल सवार लोगो ने टारगेट करके ग्राम नियामुपूर में अरूण कुमार पुत्र रमाकान्त निवासी नियामूपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के घर पर फिरौती मांगने व जान से मारने के उदेश्य से फायर किये थे । जिसके क्रम में वादी द्वारा दिनांक 20.07.2025 को मु0अ0सं0 335/25 धारा 109(1), 308(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ में बताया किं हम लोग साथ मिलकर लोगो को डरा धमकाकर पैसा वसूलने का काम करते है। हम लोग नियामूपुर में (अरूण कुमार) से 01 लाख फिरौती की मांग किये थे परन्तु अरूण कुमार के मना करने पर हम लोगों नें लक्ष्य करके उसको जान से मारने की नियत से उसके घर में फायर किये थे जिसमें वह बच गया था। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तो को चालान न्यायालय किया गया। तथा बरामद दो पहिया वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।
*अभियोग का विवरण–*
1. मु0अ0सं0 335/25 धारा 109(1), 308(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1. मनीष यादव पुत्र लालजी यादव निवासी शेखअहमदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ ।
2. यदुनन्दन यादव उर्फ गोल्डेन यादव पुत्र लक्ष्मन यादव निवासी शेखअहमदपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ ।
*बरामदगी–*
1. एक अदद तमन्चा, 02 अदद जिन्दा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर वाहन ।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 रविकान्त राय थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
3. उ0नि0 रंजन कुमार सिंह थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
4. हे0का0 दिलीप पटेल थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
5. हे0का0 संतोष कुमार थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
6. का0 पवन कुमार थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
7. का0 शशिकान्त थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।
8. का0 रामराज थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।

